Monday, May 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशचुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जीतू पटवारी का आरोप: जबलपुर में...

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जीतू पटवारी का आरोप: जबलपुर में बोले- 4 दिन में 2500 बीएलए बनाना असंभव, मतदाता सूची में एक नाम कई जगह – Jabalpur News


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जबलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग ने 8 तारीख को पत्र जारी कर 12 तारीख तक बीएलए की सूची

.

पटवारी ने आरोप लगाया कि पहले 1500 वोट को 1200 वोट में बदलने की भूमिका भी चुनाव आयोग ने निभाई थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दे का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि एक ही व्यक्ति का नाम कई जगह मतदाता सूची में मौजूद है। यह स्थिति एक प्रदेश में, विधानसभा में दो जगह और प्रदेश के बाहर भी देखी गई है।

जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी।

आरोप-बीजेपी आयोग के साथ मिलकर काम करती

उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों ने इस तरह की शिकायतें की हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी होने के कारण बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नैरेटिव राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों के वोट और संविधान के प्रति भरोसे की रक्षा के लिए है। पटवारी ने चेतावनी दी कि अगर लोकतंत्र की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाली पीढ़ी को तानाशाही का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments