Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यदिल्लीचंडीगढ़ में नायब सैनी-दिल्ली एलजी की मुलाकात: दिल्ली में पानी संकट...

चंडीगढ़ में नायब सैनी-दिल्ली एलजी की मुलाकात: दिल्ली में पानी संकट पर चर्चा; हरियाणा 1000 क्यूसक दे रहा पानी, साझा मुद्दों पर भी चर्चा – Haryana News




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह तन्नू से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन बैठक में हरियाणा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा दिल्ली में चल रहे पानी के संकट पर भी चर्चा हुई। अभी हरियाणा दिल्ली को 1000 क्यूसक पानी दे रहा है, इससे दिल्ली में जल संकट के बीच बड़ी राहत पहुंची है। सूत्रों के अनुसार बैठक में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बुनियादी ढांचा विकास, जल प्रबंधन, ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे विषय प्रमुख रहे। दिल्ली के बढ़ते शहरीकरण पर भी चर्चा हरियाणा सरकार पहले से ही विजन-2047, शहरी अवसंरचना विस्तार और तकनीक आधारित प्रशासनिक सुधारों पर काम कर रही है, जबकि दिल्ली प्रशासन भी शहरी सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। बैठक के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय, निवेश आकर्षित करने, परिवहन नेटवर्क और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली-हरियाणा के बीच बढ़ेगा सहयोग हाल के महीनों में मुख्यमंत्री नायब सैनी विभिन्न अंतरराज्यीय विषयों, विशेषकर जल संसाधन, निवेश और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर लगातार उच्चस्तरीय बैठकों में सक्रिय रहे हैं। राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को हरियाणा और दिल्ली प्रशासन के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम मान रहे हैं। हालांकि बैठक के बाद कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन इसे दोनों प्रशासनिक इकाइयों के बीच संवाद और समन्वय मजबूत करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments