Last Updated:
बॉलीवुड में कॉमेडी के नाम पर कई बार ऐसी फिल्में परोसी गई हैं, जिन्हें देख दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया. बड़े सितारों की मौजूदगी और करोड़ों के बजट के बावजूद ये फिल्में अपनी कमजोर कहानी और घटिया जोक्स की वजह से सिनेमाघरों में पानी मांगती नजर आईं. हंसाने के चक्कर में मेकर्स ने जब लॉजिक को किनारे कर दिया, तो जनता का गुस्सा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा और ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं.
नई दिल्ली. सिनेमा की दुनिया में कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है जिसे अगर सही तरीके से न परोसा जाए, तो वो मजाक नहीं बल्कि मजाक बन जाता है. अक्सर बड़े सितारे और भारी-भरकम बजट भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाते, अगर स्क्रिप्ट में दम न हो. दर्शकों को हंसाने के नाम पर जब फूहड़ता, बिना सिर-पैर का लॉजिक और ओवर-एक्टिंग परोसी गई, तो जनता का गुस्सा फूट पड़ा. ऐसी कई फिल्में आईं जिनका ह्यूमर दर्शकों के सिर के ऊपर से निकल गया और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं.

पागलपंती: अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और इलियाना डिक्रूज जैसे बड़े नाम शामिल थे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की कहानी इतनी कमजोर थी कि दर्शकों को हंसी की जगह झुंझलाहट हुई. बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप हुई क्योंकि इसमें कॉमेडी के नाम पर सिर्फ शोर-शराबा था. दर्शकों ने फिल्म के फीके जोक्स और बिना किसी तुक वाली स्क्रिप्ट को सिरे से नकार दिया. (फोटो साभार: IMDb)

हिम्मतवाला: साजिद खान की इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया लीड किरदारों में थे. 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाने के चक्कर में मेकर्स ने एक ऐसी फिल्म पेश की, जिसमें न तो ओरिजिनल का जादू था और न ही कोई मॉडर्न अपील. अजय देवगन जैसे दमदार स्टार का लाउड कॉमेडी करना फैंस को रास नहीं आया. फिल्म का निर्देशन इतना खराब था कि यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्कस: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन ‘सर्कस’ ने सबको निराश किया. फिल्म में वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी थे. संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे दिग्गजों के बावजूद फिल्म का जादू नहीं चला. 60 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म का ह्यूमर काफी पुराना और फीका लगा. रोहित शेट्टी के सिग्नेचर एक्शन और कॉमेडी की कमी के कारण दर्शकों ने इसे पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया और यह बड़े बजट की फिल्म फ्लॉप रही. (फोटो साभार: IMDb)

हमशकल्स: सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर के ट्रिपल रोल वाली यह फिल्म साजिद खान की सबसे बड़ी नाकामियों में से एक है. फिल्म में लॉजिक नाम की कोई चीज नहीं थी और जोक्स इतने बचकाने थे कि खुद एक्टर्स ने बाद में इस फिल्म का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी जताई. दर्शकों के लिए तीन-तीन हमशकल को झेलना नामुमकिन हो गया, जिसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. (फोटो साभार: IMDb)

ग्रेट ग्रैंड मस्ती: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की इस एडल्ट कॉमेडी ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी थीं. हालांकि, फिल्म ने शुरुआती बिजनेस किया था, लेकिन क्रिटिक्स और एक बड़े वर्ग के दर्शकों ने इसे फूहड़ करार दिया. फिल्म की कहानी सिर्फ डबल मीनिंग जोक्स पर आधारित थी, जिसमें कोई नयापन नहीं था. लंबे समय में यह फिल्म अपनी घटिया क्वालिटी की वजह से मजाक बनकर रह गई. इस मूवी को आप परिवार के साथ देख नहीं सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

क्या कूल हैं हम 3: तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी स्टारर इस फिल्म को भारत की पहली पॉर्न-कॉम के रूप में प्रमोट किया गया था. फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी बकवास थी कि इसमें कॉमेडी के नाम पर सिर्फ वल्गर सीन भरे हुए थे. दर्शकों को फिल्म में न तो कहानी दिखी और न ही हंसी. कमजोर अभिनय और खराब स्क्रीनप्ले की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह नाकाम रही. ये मूवी भी फैमिली के साथ देखने लायक नहीं है. (फोटो साभार: IMDb)

तीस मार खां: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था. शीला की जवानी गाना सुपरहिट होने के बावजूद फिल्म का प्लॉट बहुत ही बचकाना था. अक्षय कुमार की ओवर-द-टॉप एक्टिंग दर्शकों को पसंद नहीं आई. फिल्म में जिस तरह की स्लैपस्टिक कॉमेडी की कोशिश की गई, उसने लोगों को हंसाने के बजाय निराश किया, जिसके कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)

