Friday, June 5, 2026
Homeबॉलीवुड'गुड गाय' बनते-बनते थक गए ऋतिक रोशन! पेरिस की सड़कों पर झलका...

‘गुड गाय’ बनते-बनते थक गए ऋतिक रोशन! पेरिस की सड़कों पर झलका दर्द, खुलेआम कही दिल की बात

Last Updated:

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने अपने करियर और मिलने वाले रोल्स को लेकर एक ईमानदार राय सामने रखी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले 26 सालों से बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग, जबर्दस्त डांस और लुक्स के दम पर उन्होंने करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. लेकिन ऐसा लगता है कि अब ऋतिक रोशन पर्दे पर अपनी ‘लवर बॉय’ और ‘गुड गाय’ यानी अच्छे इंसान वाली इमेज को पूरी तरह से बदलने के मूड में हैं. हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे ये हिंट मिला कि वे बॉलीवुड डायरेक्टर्स द्वारा उन्हें ऑफर किए जा रहे किरदारों से खुश नहीं हैं. फोटो साभार-@hrithikroshan/Instagram

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद स्टाइलिश सेल्फी शेयर की है. यह तस्वीर पेरिस की खूबसूरत सड़कों की है, जहां बैकग्राउंड में जगमगाता हुआ एफिल टॉवर साफ नजर आ रहा है. इस नाइट-सेल्फी में ऋतिक ब्लैक कैप, डार्क जैकेट और मफलर पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं. लेकिन फैंस का ध्यान उनकी तस्वीर से ज्यादा उसके कैप्शन ने खींचा, जिसमें ऋतिक का दर्द और उनकी इच्छा साफ झलक रही थी. फोटो साभार-@hrithikroshan/Instagram

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

ऋतिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अभी-अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल ढूंढ रहा हूं और जब मुझे इसका जवाब मिला तो मैं खुद ही हैरान रह गया. ‘लक बाय चांस’ का जफर याद है? बस वैसा ही कुछ रोल.’ फोटो साभार-@hrithikroshan/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

इसके आगे डायरेक्टर्स के प्रति अपनी निराशा जाहिर करते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘मैं कुछ इस तरह के रोल पर तुरंत झपट पड़ूंगा. लेकिन डायरेक्टर्स मुझे केवल एक ‘गुड गाय’ बनते हुए ही देखना चाहते हैं. यह बेहद दुखद है.’ 

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन साल 2009 में आई जोया अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’का जिक्र कर रहे थे. इस फिल्म में ऋतिक ने ‘जफर खान’ नाम के एक बेहद चार्मिंग लेकिन घमंडी और स्वार्थी सुपरस्टार का एक्सटेंडेड कैमियो निभाया था. भले ही स्क्रीन पर उनका रोल छोटा था, लेकिन एक ग्रे-शेड किरदार में ऋतिक ने जान फूंक दी थी.

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

ऋतिक के इस पोस्ट पर ‘लक बाय चांस’ की डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट सेक्शन में ऋतिक को कॉफी पर मिलने का न्यौता देते हुए लिखा, ‘चलो, कॉफी पीते हैं.’ जोया के इस कमेंट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद जल्द ही दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं. फोटो साभार-@hrithikroshan/Instagram

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही ‘कृष 4’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस सुपरहीरो फिल्म से वे बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसे राकेश रोशन प्रोड्यूस करेंगे. फोटो साभार-@hrithikroshan/Instagram

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan not happy with roles, Hrithik Roshan wants to play darker characters, Hrithik Roshan in Luck by Chance, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन समाचार, ऋतिक रोशन भूमिकाओं से खुश नहीं हैं, ऋतिक रोशन गहरे किरदार निभाना चाहते हैं, ऋतिक रोशन लक बाय चांस में

इसके अलावा, ऋतिक प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’के जरिए ओटीटी स्पेस में बतौर प्रोड्यूसर भी कदम रखने जा रहे हैं. आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स किए और इंडस्ट्री में एक मजबूत एक्शन और रोमांटिक हीरो की छवि बनाई. फोटो साभार-@hrithikroshan/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments