Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशगुटखा ना देने पर फायरिंग कर फैलाई दहशत: पुलिस ने दो...

गुटखा ना देने पर फायरिंग कर फैलाई दहशत: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो कट्टे जब्त – Morena News




पोरसा पुलिस ने किराना दुकान पर फायरिंग को घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जिनके कब्जे से दो कट्टे और दो कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के द्वारा किराना दुकानदार से मुफ्त में गुटखा मंगा था नहीं देने पर दुकान के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। मुफ्त में गुटखा मांगा नहीं दिया तो की फायरिंग पोरसा कस्बे में दिनांक 21 अप्रैल को किराना व्यापारी ओमवीर सिंह तोमर पुत्र महेंद्र सिंह तोमर दोपहर 3:30 पर अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठा था तभी गोकुल पुरा निवासी भानु तोमर,अभिषेक तोमर दुकान पर आए और मुफ्त में गुटखा का पाउच मांगने लगे नहीं देने पर कट्टों से फायरिंग की दुकान बंद करने की धमकी दी और चले गए। पोरसा पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।आज मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को धनेटा रोड नरूआ के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो कट्टे भी बरामद हुए है। दोनों आरोपी गिरफ्तार पोरसा थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाहा के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा फायरिंग कर कस्बे में दहशत फैलाई थी मुफ्त में गुटखा दुकान दार से दबाव में लेना चाहते थे । मामला दर्ज था आज गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments