Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगुजरात से 1338 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहंचे जयंतीलाल: 1990 में...

गुजरात से 1338 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहंचे जयंतीलाल: 1990 में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा में शामिल हुए थे – Ayodhya News



जयंतीलाल हरजीवन दास पटेल 40 दिन की पदयात्रा के बाद गुजरात से अयोध्या पहुंचे हैं।

प्रभु श्रीराम लला के प्रति समर्पण व संकल्प पूर्ति के लिए 73 वर्षीय युवा-वृद्ध 1338 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए अयोध्या धाम पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय से भेंट की अभिलाषा में वे कारसेवकपुरम आए।

.

सन 1990 का संकल्प अब पूरा हो सका

गुजरात के मेहसाणा जनपद के ग्राम मोदीपुर निवासी जयंतीलाल हरजीवन दास पटेल बताया कि अक्टूबर 1990 में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या की रथयात्रा जब मेहसाणा पहुंची तो वे भी पूरे उत्साह से इसमें शामिल हुए और मंदिर बन जाने पर मेहसाणा से अयोध्या तक की पदयात्रा का संकल्प लिया था। अब रामलला, राम दरबार सहित परिसर व परकोटे के आठ अन्य मंदिरों की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ध्वजारोहण की घोषणा होने पर संकल्प पूर्ति के लिए पदयात्रा करते आए हैं ।

जयंतीलाल ने बताया कि रोज 33-35 किलोमीटर चलते व रात को विश्राम करते थे| 30 अगस्त को शुरू की गईं यात्रा 40वें दिन अयोध्या में समाप्त हुई।

यहां की माटी को माथे पर लगा वे खुद को धन्य मान रहे हैं

रास्ते में अधिकांशतः मंदिरों, सार्वजनिक पार्क व अतिथि गृहों में भोजन विश्राम करते हुए यात्रा की निरन्तरता रखी| नित्य अग्रिम पड़ाव के लिए कुछ रिश्तेदार मोबाइल पर आगे के पड़ाव का अनुमान बता देते थे। अब अयोध्या अकर वे बेहद आनंद का अनुभव कर रहे हैं।यहां की माटी को माथे पर लगा वे खुद को धन्य मान रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments