Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजियाबाद कलेक्ट्रेट के बाहर पार्किंग का बुरा हाल: वर्किंग डे में...

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के बाहर पार्किंग का बुरा हाल: वर्किंग डे में चारों तरफ 1 किमी तक गाड़ियों की लाइन, पूर्व में DM का बनाया प्लान भी चौपट – Ghaziabad News


गाजियाबाद में कलेकट्रेट व पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर मुख्य रोड पर जाम।

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के बाहर पार्किंग का बुरा हाल है। लगातार यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। वर्किंग डे में यानी सोमवार से शनिवार तक 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यही समस्या है। जहां एक किमी तक चारों तरफ सड़कों पर ही कारों को पार्क किया जा रहा ह

.

कलेक्ट्रेट के बाहर सर्विस रोड पर दूर तक वाहनों की लाइन।

सड़कों को ही बना दिया पार्किंग

गाजियाबाद में दिल्ली- हापुड़ रोड पर कलेक्ट्रेट है। कलेक्ट्रेट के बराबर में कचहरी परिसर है। जबकि 400 मीटर की दूरी पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय है। बाहर सिर्फ एक पार्किंग है जिसमें 150 कारें पार्क होने की ही क्षमता है।

आसपास सभी विभागों के दफ्तर हैं। सुबह 10 बजे यहां मुख्य सड़क, कलेक्ट्रेट के बाहर सर्विस रोड, कचहरी मुख्य रोड के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर अंदर भी गाड़ियों को पार्क किया जा रहा है। जिससे आम आमदी तो दूर अधिकारियों की गाड़ियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कलेक्ट्रेट में एक साइड कारें हैं, पीछे जिलाधिकारी की गाड़ी आते हुए। सामने से वाहन निकलें तो वाहन ही नहीं निकल पाते।

कलेक्ट्रेट में एक साइड कारें हैं, पीछे जिलाधिकारी की गाड़ी आते हुए। सामने से वाहन निकलें तो वाहन ही नहीं निकल पाते।

कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने बीच सड़क पर ही वाहन।

कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने बीच सड़क पर ही वाहन।

1 किमी तक चारों तरफ सड़क ही पार्किंग बनीं

कलेक्ट्रेट परिसर के एक किमी के दायरे में चारों तरफ सड़कों को ही पार्किंग बना दिया है। जहां दूर दूर तक सड़क की व्हाइट पट्‌टी पर ही लंबी लाइनों में गाड़ियों को पार्क किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की यहां ड्यूटी लगती है उसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

कचहरी में बंदियों के वाहन फिर से सड़क पर पार्क होने लगे हैं।

कचहरी में बंदियों के वाहन फिर से सड़क पर पार्क होने लगे हैं।

एसीपी और टीआई नहीं पहुंचते

3 माह पहले डीएम दीपक मीणा ने अवैध वाहनों को लेकर एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन को तलब कर लिया था। जिसमें एसीपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिए थे कि मुख्य रोड पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होना चाहिए। सभी जगह बैरियर लगाए जाएं। जहां लगातार एसीपी वाहनों को चैक करने जाते थे, लेकिन डीएम दीपक मीणा के ट्रांसफर होते ही यह व्यवस्था चौपट हो गई।

बाहर सर्विस रोड पर दोनों तरफ वाहन पार्क किए जा रहे हैं।

बाहर सर्विस रोड पर दोनों तरफ वाहन पार्क किए जा रहे हैं।

बुधवार को यहां दिन भर जाम की समस्या बनी रही है। कलेक्ट्रेट पर हर माह टीएसआई व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदल रही है, जिससे नए पुलिसकर्मियों के आते ही पूरी व्यवस्था धड़ाम होने लगती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments