Thursday, May 14, 2026
Homeदेशगर्मी में राहत और स्टाइल दोनों, पसंद किया जा रहा सूती गमछा,...

गर्मी में राहत और स्टाइल दोनों, पसंद किया जा रहा सूती गमछा, जरूर करें ट्राई


होमफोटोलाइफ़फैशन

गर्मी में राहत और स्टाइल दोनों, पसंद किया जा रहा सूती गमछा, जरूर करें ट्राई

Last Updated:

पूर्वांचल और उत्तर भारत के कई हिस्सों में गमछा लंबे समय से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है. गाजीपुर, बलिया और बनारस जैसे इलाकों में यह सिर्फ गर्मी से बचाव का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है. अब समय के साथ इसमें नए डिजाइन, पैटर्न और ओडिशा मॉडल जैसी वैरायटी जुड़ने से यह युवाओं के बीच एक फैशन ट्रेंड के रूप में भी उभर रहा है.

गांवों में बुजुर्गों और किसानों की पहचान माना जाने वाला गमछा अब युवाओं के बीच भी फिर से ट्रेंड में लौट रहा है. हल्के सूती कपड़े और ढीली बुनाई की वजह से यह गर्मी में शरीर को हवा देता है और पसीना जल्दी सोख लेता है. इस गमछे का चेकर्ड डिजाइन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है. इसकी वैफल वीव बुनाई में छोटे-छोटे एयर गैप बनते हैं, जो कपड़े के अंदर हवा के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं. यही वजह है कि गर्मी में यह गमछा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है.

गमछा ट्रेंड, सूती गमछा, गाजीपुर फैशन, देसी समर स्टाइल, कॉटन गमछा,Cotton Gamcha, Summer Fashion India, Traditional Scarf, Desi Style Trend, Breathable Cotton Fabric, ghazipur news

गर्मी में गहरे नीले और हरे रंग के प्रिंट आंखों को सुकून देते हैं. अजय बताते हैं कि अब लोग डार्क और लाइट शेड्स का कॉम्बिनेशन ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर शर्ट डार्क है, तो लोग ऐसा लाइट बेस वाला गमछा चुन रहे हैं जो चेहरे को आकर्षक दिखाता है. लिनन और कॉटन का मिक्स फैब्रिक हवा को आसानी से आर-पार जाने देता है और डार्क शर्ट पर बेहतरीन कंट्रास्ट भी देता है. टेक्सटाइल विशेषज्ञ मानते हैं कि हल्के सूती और ढीली बुनाई वाले गमछे गर्म इलाकों के लिए ज्यादा आरामदायक होते हैं क्योंकि इनमें हवा का प्रवाह बेहतर रहता है. यही वजह है कि पूर्वांचल की गर्मी में आज भी गमछा ‘देसी एसी’ की तरह इस्तेमाल किया जाता है.

गमछा ट्रेंड, सूती गमछा, गाजीपुर फैशन, देसी समर स्टाइल, कॉटन गमछा,Cotton Gamcha, Summer Fashion India, Traditional Scarf, Desi Style Trend, Breathable Cotton Fabric, ghazipur news

गाजीपुर की तपती दुपहरी में जब सूरज आग उगलता है, तब यहाँ के लोगों का सबसे भरोसेमंद साथी बनता है यह गमछा. यह गमछा देखने में काफी अट्रैक्टिव है. कॉटन साइंस के अनुसार जब हवा गमछे के महीन रेशों से होकर गुजरती है, तो वह चेहरे को ठंडी हवा का अहसास कराती है. लू के थपेड़ों से बचने के लिए गाजीपुर के लोग इसे चेहरे पर लपेटना पसंद कर रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गमछा ट्रेंड, सूती गमछा, गाजीपुर फैशन, देसी समर स्टाइल, कॉटन गमछा, गमछा, गाजीपुर खबर,Cotton Gamcha, Summer Fashion India, Traditional Scarf, Desi Style Trend, Breathable Cotton Fabric

सौरभ के मुताबिक, कुर्ते के साथ पहनने के लिए ये फूलदार गमछे आजकल काफी हिट हैं. साइंटिफिक नजरिए से देखा जाए तो हाई-क्वालिटी कॉटन सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों को कुछ हद तक सोख लेता है. यह फैशन और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जा रहा है. इस गमछे में पिक स्ट्रिप और मल्टी कलर फ्लोरल डिजाइन इसे दूर से ही आकर्षक बना देते हैं.

गमछा ट्रेंड, सूती गमछा, गाजीपुर फैशन, देसी समर स्टाइल, कॉटन गमछा, Ghazipur fashion, Ghazipur news,Cotton Gamcha, Summer Fashion India, Traditional Scarf, Desi Style Trend, Breathable Cotton Fabric

पूर्वांचल में गमछा सिर्फ पसीना पोंछने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा माना जाता है. गाजीपुर, बलिया, बनारस और आसपास के इलाकों में दशकों से किसान, मजदूर और यात्री सूती गमछा इस्तेमाल करते आए हैं क्योंकि इसका कपड़ा गर्मी में हवा पास होने देता है और पसीना जल्दी सोख लेता है. समय के साथ इसकी बुनाई और डिजाइन में बदलाव आया है. अब फूलदार प्रिंट, ओडिशा मॉडल, चेकर्ड पैटर्न और वैफल वीव जैसे नए डिजाइन युवाओं को भी आकर्षित कर रहे हैं.

गमछा ट्रेंड, सूती गमछा, गाजीपुर फैशन, देसी समर स्टाइल, कॉटन गमछा,Cotton Gamcha, Summer Fashion India, Traditional Scarf, Desi Style Trend, Breathable Cotton Fabric, गमछा खबर,गाजीपुर खबर

सफेद रंग पर नारंगी और पीले फूलों की हल्की छपाई वाला यह गमछा इस समय गाजीपुर के बाजारों में सबसे अलग नजर आ रहा है. सफेद आधार वाले गमछे सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट (परावर्तित) करते हैं, जिससे शरीर ज्यादा गर्म नहीं होता. अजय के अनुसार, अब लोग धूप से बचाव के साथ-साथ यह भी देख रहे हैं कि गमछा उनके पैंट-शर्ट के साथ मैच कर रहा है या नहीं.

गमछा ट्रेंड, सूती गमछा, गाजीपुर फैशन, देसी समर स्टाइल, कॉटन गमछाCotton Gamcha, Summer Fashion India, Traditional Scarf, Desi Style Trend, Breathable Cotton Fabric, Ghazipur news

हरे और क्रीम रंग के पारंपरिक डिजाइन वाला यह ओडिशा मॉडल गमछा अपनी बारीक बुनाई और कलात्मक पैटर्न की वजह से अलग पहचान बना रहा है. इस तरह के गमछों में सिर्फ धूप से बचाव ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देती है. हल्का सूती कपड़ा गर्मी में आराम देता है, जबकि इसकी पारंपरिक बॉर्डर डिजाइन इसे सामान्य गमछों से अलग बनाती है. दुकानदारों के मुताबिक अब युवा सिर्फ साधारण गमछा नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के डिजाइन वाले गमछे भी पसंद कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments