Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशखुले में काट रहे थे बकरा, पहुंच गया नगर निगम: जानिए...

खुले में काट रहे थे बकरा, पहुंच गया नगर निगम: जानिए फिर क्या हुआ जब्त किए गए 30 किलो मटन का – Varanasi News



अवलेशपुर में कार्रवाई करती नगर निगम की टीम

वाराणसी नगर निगम ने खुले में मांस, मीट की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अवलेशपुर में 08 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

.

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि खुले में मांस की बिक्री की शिकायत पर नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई। लंका थाना क्षेत्र के अवलेशपुर में शिकायत पर अभियान चलाया गया।

पर्दा लगाए बिना काट रहे थे

पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर संतोष पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम अवलेशपुर पहुंची। एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की गई। वहां मौजूद 08 दुकानदार अपनी दुकानों पर पर्दा लगाए बिना खुले में बकरा काट रहे थे। नगर निगम की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया।

मीट किया जब्त, दुकानों पर ताला

नियम कानून ताक पर रखकर खुले में मांस की बिक्री करने पर नगर निगम की टीम ने मौके से 30 किलो बकरे का मीट जब्त कर लिया। जिन दुकानों में बिना पर्दा लगाए मीट की बिक्री हो रही थी, नगर निगम ने अपना ताला लगा दिया। जब्त मीट को करसड़ा कूड़ा प्लांट भेजवा दिया गया निस्तारण के लिए।

अवैध हैं दुकानें, हटेगा अतिक्रमण

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अवलेशपुर में मौजूद मीट की सभी दुकानें अवैध हैं। नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण करके दुकानें खोली गई है। सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। समय बीतने के बाद नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments