Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Sabarmati Jail News: देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक में कार्रवाई की गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने डॉक्टर टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है.
Sabarmati Jail News: देश में रिसिन केमिकल से कहर बरपाने की साजिश रची जा रही थी. गुजरात ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी में गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ में इस देश विरोधी साजिश का पर्दाफाश हुआ था. गुजरात ATS की टीम ने ISIS के टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. इसमें एक अहमद मोहिउद्दीन सैयद भी था. तमाम कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सैयद को अन्य संदिग्धों को साबरमती जेल भेज दिया गया था. अब उसी सैयद के साथ जेल में बड़ा कांड हुआ है. उसके साथ जेल के अन्य कैदियों ने जमकर मारपीट की है. जेल अथॉरिटी सैयद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसे फिर से जेल वापस लाया गया. इस घटना से जेल अधिकारियों से लेकर एटीएस और स्थानीय पुलिस तक में खलबली मच गई. अधिकारियों ने बताया कि सैयद अब पूरी तरह से ठीक है.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

