Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहित रेप: अश्लील वीडियो वायरल...

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहित रेप: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जांच में जुटी पुलिस – Ajmer News



अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने

.

पीड़ित विवाहिता ने बताया कि करीब 1 वर्ष पूर्व उसकी जान-पहचान युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि 6 माह पूर्व वह अपने पीहर जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान आरोपी उसे नसीराबाद बस स्टैंड पर मिला और कहा कि वह उसे बाइक पर उसके पीहर छोड़ देगा। जिस पर वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई।

आरोपी उसे चाय-पानी के लिए अजमेर रोड़ स्थित रेस्टोरेंट पर ले गया। जहां उसने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई और कोल्डड्रिंक पीने के थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके होश में आने पर कपड़े अस्त व्यस्त होने पर उसने पूछताछ की तो उसने मोबाइल में वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उक्त वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी आए दिन उसके घर आकर गलत काम करने लगा और धमकी देने लगा कि तु अपने पति को छोड़ दे नहीं तो वह उसके पति को जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 में आरोपी परीक्षा का बहाना कर उसके पति का टैंपो बुकिंग पर रायला लेकर गया और सुनसान स्थान पर सुनियोजित तरीके से अपने बैग में से पत्थर निकाल कर उसके पति के सिर व मुंह पर हमला कर दिया। जिससे उसका पति घायल हो गया। जिसकी रिपोर्ट उसके पति ने रायला थाने में दर्ज कराई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 23 मई को वह अपने दोनों पुत्रों के साथ पीहर जा रही थी तभी आरोपी ने बसस्टैंड पर उसके थप्पड़ मारी और बस से उतारकर जबरन रेस्टोरेंट ले गया जहां उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट कर रातभर वहीं रखा और उसके साथ नहीं रहने पर पति की हत्या करने की धमकी दी और सुबह घर के बाहर छोड़कर चला गया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी 25 मई को उसके पति की हत्या करने के लिए उसके घर पर आया और घर में घुस गया लेकिन उसके पति को जागा हुआ देखकर वहां से भागने लगा और दीवार से टकरा गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

( इनपुट- सुधीर अहमद, रियाज अहमद, नसीराबाद)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments