Last Updated:
अलीगढ़ के शमशाद मार्किट में स्थित दुआ रहीम का मटन सीक कबाब अपने लाजवाब स्वाद और खुशबू के लिए फूड लवर्स की पहली पसंद बन चुका है. कोयले की धीमी आंच पर पकते हुए इन कबाबों में ताजा मटन, पारंपरिक मसाले और मक्खन या देसी घी का अद्भुत मिश्रण होता है, जो हर बाइट को नरम और स्वादिष्ट बना देता है. शमशाद मार्किट की इस खास जगह पर हर ऑर्डर ताज़ा तैयार किया जाता है, इसलिए यह मटन सीक कबाब स्वाद और क्वालिटी दोनों में बेमिसाल हैं.
अलीगढ़ के शमशाद मार्किट पर स्थित दुआ रहीम नाम का रेस्टोरेंट पिछले कई सालों से कबाब प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है. यहां का मटन सीक कबाब न सिर्फ स्थानीय लोगों में मशहूर है, बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी खास तौर पर इसे खाने के लिए रुकते हैं. इसका असली राज है ताजा मटन, पारंपरिक मसाले और धीमी आंच पर सींक पर सेंकाई की वो कला जो पीढ़ियों से चली आ रही है.

मटन सीक कबाब बनाने के लिए सबसे पहले बारीक कटा हुआ मटन लिया जाता है.इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला, नींबू रस और थोड़ा-सा सरसों का तेल मिलाया जाता है. इस मिश्रण को अच्छे से गूंथकर कुछ घंटों तक मेरिनेट होने दिया जाता है ताकि मसाले मटन के हर रेशे में समा जाएं. यही इसकी नरमी और स्वाद का असली राज़ है.

मेरिनेट किया हुआ मटन लंबे लोहे की सीकों पर चढ़ाया जाता है और फिर कोयले की हल्की आंच पर घुमाते हुए सेकते हैं. सेंकने के दौरान ऊपर से मक्खन या देसी घी लगाया जाता है जिससे कबाब का रंग सुनहरा और स्वाद लाजवाब हो जाता है. जब ये तैयार होते हैं, तो ऊपर से नींबू का रस और प्याज़ के टुकड़े डालकर परोसे जाते हैं.

इन मटन सीक कबाब का स्वाद इतना खास है कि एक बार खाने वाला बार-बार लौटकर आता है. बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से मुलायम ये कबाब मुंह में घुल जाते हैं. साथ में हरी चटनी, प्याज़ और तंदूरी रोटी का कॉम्बिनेशन इसे और भी मज़ेदार बना देता है.इसलिए लिए अलीगढ़ ही नहीं बल्कि बहार से आने वाले लोग भी इन सीक क़वाब को खाने यहाँ ज़रूर आते हैं.

अलीगढ़ के शमशाद मार्किट पर स्थित दुआ रहीम रेस्टोरेंट के यहां की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि यहां सब कुछ ताज़ा बनता है. न कोई पहले से तैयार कबाब, न दोबारा गरम किया हुआ खाना. हर ऑर्डर के साथ नया कबाब तैयार किया जाता है, इसी वजह से इनके कबाब की खुशबू और स्वाद दोनों बेमिसाल हैं.

यहां एक प्लेट मटन सीक कबाब में 4 पीस मिलते हैं. इसकी कीमत ₹200 है. और 8 पीस वाली प्लेट 400 रूपये मिलती है.जो स्वाद और क्वालिटी को देखते हुए बिल्कुल वाजिब मानी जाती है. अगर आप थोड़ा ज़्यादा स्वाद चाहते हैं, तो बटर कबाब स्पेशल ऑर्डर कर सकते हैं, जिसमें अतिरिक्त मक्खन डाला जाता है. हां इसके लिए आपको थोड़े एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे बटर क़वाब के 4 पीस की प्लेट 240 रूपये मे मिलती है.

अगर आप अलीगढ़ में असली देसी मटन सीक कबाब का स्वाद लेना चाहते हैं, तो दुआ रहीम, शमशाद मार्किट का नाम ज़रूर याद रखिए. कोयले की आँच पर सिकते कबाब, सोंधी खुशबू और देसी जायके की बात ही कुछ और है. यह जगह अलीगढ़ के स्वाद की एक पहचान बन चुकी है. दुआ रहीम के मटन सीक कबाब भूख जगा देने वाला जायका समेटे हुए हैं.

