Saturday, May 9, 2026
Homeदेशकैसा रहा वंदे भारत स्‍लीपर का रिस्पॉन्स, पैसेंजर्स ने पास किया या...

कैसा रहा वंदे भारत स्‍लीपर का रिस्पॉन्स, पैसेंजर्स ने पास किया या फेल?


Last Updated:

कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत शयनयान ट्रेन की पहली यात्रा के टिकट कुछ घंटों में बिके, पैसेंजर्स में उत्साह, आधुनिक सुविधाओं और आराम के कारण रेलवे को बड़ी सफलता मिली है.

Vande Bharat: वंदे भारत शयनयान ट्रेन को पैसेंजर्स का कैसा रिस्‍पांस मिला. पहले अनुभव के बाद पैसेंजर ने इस ट्रेन को पास किया या फेल? यह सवाल आपके मन में भी है तो आपको बता दें कि पैसेंजर्स के बीच बहुत तेजी से लोकप्रिय हो गई है. कामाख्या और हावड़ा के बीच चलने वाली इस नई ट्रेन की पहली व्यावसायिक यात्रा को जबरदस्त सक्‍सेस मिली है. टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग साइट खुलते ही पैसेंजर्स ने टिकट बुक करने शुरू कर दिए.

हालात ऐसे रहे कि कुछ ही घंटों में पहले दिन की यात्रा के सभी टिकट बिक गए. लोग इस ट्रेन से सफर करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. खास बात यह है कि यह ट्रेन उन पैसेंजर्स के लिए लाई गई है जो लंबी दूरी की यात्रा में आराम, गति और आधुनिक सुविधाएं चाहते हैं. वंदे भारत शयनयान को लेकर लोगों में पहले से ही चर्चा थी और अब टिकटों की तेज बुकिंग ने यह साबित कर दिया है कि यह ट्रेन लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है.

टिकट बुकिंग शुरू होते ही मचा हड़कंप

इस नई रेल सेवा के लिए टिकट बुकिंग 19 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे शुरू हुई थी. पीआरएस और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जैसे ही बुकिंग खुली, पैसेंजर्स की भीड़ उमड़ पड़ी. 24 घंटे से भी कम समय में सभी श्रेणियों के टिकट पूरी तरह बुक हो गए. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इतनी जल्दी टिकट बिकना इस बात का संकेत है कि लोग वंदे भारत शयनयान की सुविधाओं और अनुभव को लेकर काफी उत्सुक हैं. 17 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस ट्रेन के उद्घाटन के बाद से ही पैसेंजर्स में इसे लेकर खास उत्साह देखा जा रहा था.

कब और कहां से शुरू होगी यात्रा

वंदे भारत शयनयान ट्रेन 22 जनवरी 2026 से कामाख्या से और 23 जनवरी 2026 से हावड़ा से अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी. ट्रेन संख्या 27576 पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगी. इस ट्रेन के चलने से न सिर्फ यात्रा का समय बेहतर होगा बल्कि रात की यात्रा भी ज्यादा आरामदायक बन सकेगी. शयनयान कोच, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा इस ट्रेन की बड़ी खासियत मानी जा रही हैं.

रेलवे के लिए भरोसे की बड़ी जीत

पहली ही यात्रा के टिकटों का इतनी जल्दी बिक जाना भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. यह दिखाता है कि पैसेंजर्स का भरोसा नई और आधुनिक रेल सेवाओं पर लगातार बढ़ रहा है. कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत शयनयान ट्रेन को रेलवे प्रीमियम कनेक्टिविटी की दिशा में एक नया कदम मान रहा है. आने वाले समय में ऐसी और ट्रेनों की मांग बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homenation

कैसा रहा वंदे भारत स्‍लीपर का रिस्पॉन्स, पैसेंजर्स ने पास किया या फेल?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments