Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में पैतृक जमीन पर बहन-भाई में विवाद: बुजुर्ग महिला की...

किशनगंज में पैतृक जमीन पर बहन-भाई में विवाद: बुजुर्ग महिला की शिकायत पर डीएम ने रजिस्ट्री रोकी, जांच के आदेश – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 10 निवासी 71 वर्षीय गायत्री देवी ने अपने भाई पर पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके भाई जीवन झा साझा पैतृक जमीन को गुप्त रूप से अपने नाम

.

डीएम ने रजिस्ट्री प्रक्रिया पर लगाई रोक

गायत्री देवी ने पहले रजिस्ट्रार से इस रजिस्ट्री को रोकने की अपील की, लेकिन कानूनी सीमाओं के कारण रजिस्ट्रार ने असमर्थता जताई। इसके बाद उन्होंने जिला अधिकारी विशाल राज से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रजिस्ट्री प्रक्रिया पर रोक लगा दी और जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच 1-2 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।

भूमि विवादों में राहत की उम्मीद

बिहार में 66% से अधिक कोर्ट केस भूमि विवादों से जुड़े हैं। ऐसे में डीएम की इस त्वरित कार्रवाई को कमजोर वर्ग के लिए राहत की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के इस हस्तक्षेप से न सिर्फ पीड़ित को त्वरित न्याय मिलने की संभावना है, बल्कि भूमि विवादों को लेकर कोर्ट पर बढ़ते बोझ को भी कम किया जा सकता है।

भूमाफिया के खिलाफ सख्त संदेश

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थानीय स्तर पर ऐसे मामलों में प्रशासन सक्रिय भूमिका निभाए, तो भूमाफिया के खिलाफ सख्त संदेश जाएगा। साथ ही आम जनता को भी न्याय मिलने में आसानी होगी। गायत्री देवी जैसे जरूरतमंदों के लिए यह पहल एक नई शुरुआत हो सकती है। इसे अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल कार्रवाई के रूप में अपनाई जा सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments