Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकानपुर में कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, पारा 5.7 डिग्री: दिन में...

कानपुर में कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, पारा 5.7 डिग्री: दिन में बादल छाए रहेंगे, वंदेभारत, तेजस और राजधानी देरी से आईं – Kanpur News




कानपुर में 2 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी शून्य रही। हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है,जिससे रात व सुबह के समय कोहरा रहेगा। हालांकि, दिन के समय तेज धूप रह सकती है। शाम होते ही सर्द हवाएं गलन को बरकरार रखेंगी। नौ बजे के बाद निकली धूप
हालांकि सुबह करीब नौ बजे के बाद मौसम ने करवट ली। धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा और सूरज की किरणें निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलते ही ठंड का असर कम हुआ और वातावरण सुहावना हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती चली गई। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा। तेज धूप निकलने से जहां आम जनजीवन सामान्य हुआ, वहीं व्यापार और बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी। लोग सुबह की ठिठुरन के बाद धूप का आनंद लेते नजर आए। पार्कों और खुले मैदानों में लोग टहलते दिखे, वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य चहल-पहल रही। 40 ट्रेनें देरी से पहुंची
कोहरे का असर ट्रेनों के समय पर भी पड़ने लगा है। शनिवार को 40 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल आईं। अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) 02.00 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 01.04 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 03.51 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (12274) 07.13 घंटे लेट रही। आनंद विहार टर्मिनल से गया जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (22410) 01.20 घंटे व आनंद विहार टर्मिनल से जय नगर जाने वाली गरीब रथ (12436) 5.54 घंटे लेट रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments