Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यबिहारकल्याणपुर अंचल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन: वामदलों ने 13 सूत्री...

कल्याणपुर अंचल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन: वामदलों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जल्द पूरा करने की चेतावनी दी – Samastipur News



सीपीआई और भाकपा माले समेत कई दलों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

देशव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले, सीपीआई और सीपीएम और इनके मजदूर संगठनों ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

.

धरने की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, सीपीआई के अंचल मंत्री प्रो. अजय कुमार और सीपीएम नेता वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना ने संयुक्त रूप से की। एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी को मंच पर आमंत्रित कर 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

इन मांगों में मनरेगा का नाम बदलकर ‘जीरामजी’ वापस लेने, लेबर कोड बिल वापस लेने, बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने, गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने और गोविंदपुर खजुरी पंचायत में श्मशान में पंचायत सरकार भवन के एनओसी को रद्द करने की मांग शामिल थी। किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने सहित कई स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए।

धरना प्रदर्शन में माले के वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव, रंजीत राम, शम्स तबरेज, सीपीआई के रामचंद्र राय, मो. दुलारे, चंद्रवीर राम, संजीत राम, दीपक कुमार, सुनीता देवी, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments