Saturday, May 9, 2026
Homeबॉलीवुडकरण जौहर ने बॉडी के इस पार्ट का कराया इंश्योरेंस? 'करीबी दोस्त'...

करण जौहर ने बॉडी के इस पार्ट का कराया इंश्योरेंस? ‘करीबी दोस्त’ से इंस्पायर होकर फिल्ममेकर ने उठाया बड़ा कदम!


Last Updated:

करण जौहर ने एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें लेकर खबरें आई कि उन्होंने अपने बॉडी के खास पार्ट का इंश्योरेंस कराया है. क्या है माजरा चलिए बताते हैं…

करण जौहर ने हाल ही में कापी वेट लूज किया है.

नई दिल्ली. ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘माय नेम इज खान’ , ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर से सु्र्खियों में हैं. इस बार सु्र्खियों में वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि इंश्योरेंस को लेकर हैं. आप सोच रहे है इंश्योरेंस तो आजकल हर कोई कराता है, इसमें हैरानी क्या बात है? तो आपको बताते हैं क्या माजरा है…

दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि करण ने हाल ही में अपने बॉडी के खास पार्ट का इंश्योरेंस करवाया है. उन्होंने ये कदम साउथ कोरिया में अपने एक करीबी दोस्त से प्रेरित होकर उठाया.

रेडिट पोस्ट में क्या था दावा?

पोस्ट में लिखा गया, चर्चाएं हैं कि करण जौहर चुपके से कई बार साउथ कोरिया गए थे, ताकि अपने चेहरे का इंश्योरेंस करवा सकें. उन्हें इसकी प्रेरणा अपने एक दोस्त से मिली, और वहां यह ट्रेंड चल रहा है. इंसाइडर्स का कहना है कि इसके बाद से वह ज्यादा रिलैक्स नजर आ रहे हैं. हंसते भी ज्यादा हैं, चिड़चिड़े भी कम हुए हैं, यहां तक कि उन्होंने काम पर एक तारीफ भी की! अभी तक उनकी तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सवाल यह है कि क्या इस इंश्योरेंस में मुहांसे, सनबर्न और झुर्रियां भी कवर होंगी? और इसका प्रीमियम कितना होगा?’

Karan Johar Got His Face Insured?!
byu/indorewalamemer inBollyBlindsNGossip



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments