Last Updated:
टमाटर की चाट उत्तर भारत में पॉपुलर है, जो ताजे लाल टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, उबले आलू, सेव, चटनी और मसालों से बनती है. यह खट्टी-मीठी और मसालेदार चाट सेहतमंद और स्वादिष्ट होती है.

भारत में चाट का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है गोलगप्पे, आलू टिक्की, भेल पूरी, पापड़ी चाट जैसी कई चाट डिश हम खाते हैं, लेकिन आपने क्या कभी टमाटर की चाट ट्राई की है? यह चाट बनती है ताजे लाल टमाटर से और इसमें मिलने वाला खट्टा-मीठा स्वाद इसे बेहद खास बना देता है. टमाटर की चाट उत्तर भारत के कई शहरों में बेहद पॉपुलर है और यह पेट भरने के साथ स्वाद का मजा भी देती है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी.
सबसे पहले ताजे और लाल टमाटर को धोकर बारीक काट लें अब इसमें उबले आलू, प्याज और हरी मिर्च मिला लें इसके बाद इसमें हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर अच्छे से मिक्स करें अब इसमें चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालें ऊपर से सेव और हरा धनिया डालकर गार्निश करें अगर आपको दही पसंद है तो 2 चम्मच दही डालकर इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं. लो आपकी स्वादिष्ट टमाटर की चाट तैयार है.
टमाटर की चाट खाने में खट्टी-मीठी और मसालेदार होती है. यह गर्मियों में बहुत ताजगी देती है और शाम के समय स्नैक के तौर पर बिल्कुल परफेक्ट रहती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आता है. इसकी खासियत यह है कि इसे झटपट बनाया जा सकता है और इसमें तेल या घी की ज्यादा जरूरत नहीं होती इसलिए यह चाट सेहतमंद होने के साथ स्वादिष्ट भी होती है. टमाटर में विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है इसमें कैलोरी कम होती है, इसलिए यह वेट लॉस करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है. अगर इसमें दही मिलाया जाए तो यह और भी पौष्टिक हो जाती है इस तरह टमाटर की चाट स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

