Monday, July 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकच्ची दीवार ढही, युवक की मौत: बारिश से बचने के लिए...

कच्ची दीवार ढही, युवक की मौत: बारिश से बचने के लिए रुका था, मौसी के घर से लौट रहा था – Sonbhadra News




सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार 23 वर्षीय युवक अवधेश की कच्ची दीवार ढहने मौत हो गई। अवधेश अपनी मौसी के घर से वापस अपने गांव डेहरी कला लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। डेहरी कला गांव निवासी अवधेश पुत्र बबलू शनिवार को राबर्ट्सगंज बाजार गए थे। वह धान की नर्सरी में उगी घास को नष्ट करने वाली दवा खरीदने के लिए दुकान पर गए थे। दवा लेने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने पवर गांव में अपनी मौसी के घर पर कुछ देर के लिए रुकने का फैसला किया।
शाम करीब सात बजे अवधेश मौसी के घर से अपने गांव के लिए निकले। पवर गांव में कुछ ही दूरी आगे बढ़ने पर बरसात होने की वजह से सड़क किनारे स्थित एक कच्ची दीवार के पास जाकर छिप गए, दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार का मलबा सीधे अवधेश और उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वह पूरी तरह दब गए। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दीवार का मलबा हटाया और घायल अवस्था में अवधेश को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया। जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments