Sunday, May 10, 2026
Homeदेशओडिशा गैंगरेप: 4 नाबालिग समेत 10 अरेस्ट, देश को दहलाने वाली घटना...

ओडिशा गैंगरेप: 4 नाबालिग समेत 10 अरेस्ट, देश को दहलाने वाली घटना पर 5 अपडेट


Last Updated:

ओडिशा के गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार नाबालिगों समेत दस लोग गिरफ्तार हुए. घटना से राज्य में आक्रोश, महिला आयोग ने संज्ञान लिया.

ओडिशा में समुद्र तट पर महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में चार नाबालिग समेत 10 लोग पकड़े गए. (Image:News18)

हाइलाइट्स

  • गैंगरेप के आरोप में चार नाबालिग समेत 10 लोग गिरफ्तार हुए.
  • महिला आयोग ने गैंगरेप की घटना का संज्ञान लिया.
  • गैंगरेप की घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैला.

भुवनेश्वर. ओडिशा के मशहूर गोपालपुर समुद्र तट पर 20 साल की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार नाबालिगों समेत दस लोगों को मंगलवार को पकड़ा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है जब निजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही उक्त छात्रा अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ ‘राजा पर्व’ के अवसर पर समुद्र तट पर गई थी. महिला ने गोपालपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि जब वे दोनों समुद्र तट पर एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तब 10 लोगों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया, उसके प्रेमी को पकड़ा और फिर बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया.

सभी आरोपी अरेस्ट

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘शुरुआत में सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. बाद में सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.’ उन्होंने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य में भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया. गंजाम के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम ने कहा कि ‘तीन आरोपियों ने बारी-बारी से युवती का बलात्कार किया, जबकि सात अन्य उनके आसपास खड़े थे.’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. उन्होंने कहा कि ‘पुलिस अदालत से अनुरोध करेगी कि जिन नाबालिगों ने जघन्य अपराध में भाग लिया है, उन्हें बालिग मानकर सुनवाई की जाए.’ पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता तीन अन्य महिलाओं के साथ एक निजी मेस में रहती है. इस बीच, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने बताया कि उन्होंने गंजाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम से बात की है और इस मामले की पूरी जांच कराने एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

पूरे राज्य में आक्रोश

इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है क्योंकि गंजाम जिले का यह समुद्र तट दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है. विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने घटना को बेहद चौंकाने वाली बताया. उन्होंने कहा कि ‘गोपालपुर समुद्र तट पर महिला से सामूहिक बलात्कार की खबर बेहद स्तब्ध करने वाली है और इससे हर कोई हिल गया है. यह कृत्य निंदनीय है. पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘सरकार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए और कड़े कदम उठाने चाहिए.’ कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि वह इस घटना से हिल गई हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ओडिशा के गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर हुई सामूहिक बलात्कार की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और इस घटना को ‘हतप्रभ करने वाला’ करार दिया एवं राज्य प्राधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. मंगलवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर शेष सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया.

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

homenation

ओडिशा गैंगरेप: 4 नाबालिग समेत 10 अरेस्ट, देश को दहलाने वाली घटना पर 5 अपडेट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments