Friday, May 8, 2026
Homeराज्यदिल्लीइंदौर में बीच सड़क पान-मसाला कारोबारी वाधवानी को पीटा: यूपी-दिल्ली के...

इंदौर में बीच सड़क पान-मसाला कारोबारी वाधवानी को पीटा: यूपी-दिल्ली के व्यापारियों ने घेरा, गार्ड की बंदूक छीनी; लेनदेन को लेकर विवाद – Indore News


पान मसाला कारोबारी वाधवानी को यूपी-दिल्ली के कारोबारियों ने कार से निकालकर पीटा।

इंदौर में बीच सड़क पान-मसाला कारोबारी किशोर वाधवानी से मारपीट की गई। यूपी- दिल्ली से आए व्यापारियों ने उनकी कार को रास्ते में रोका। उनके गार्ड ने बंदूक निकाली तो वह भी छीन ली।

.

घटना जूनी इंदौर इलाके में सोमवार सुबह की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन आपसी विवाद के चलते लौट गई। बताया जा रहा है कि वाधवानी ने इन व्यापारियों से माल खरीदा था, लेकिन पैसे अब तक नहीं दिए।

इस मामले में कारोबारी वाधवानी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि उन्होंने सबके रुपए देने की बात कही, जिसके बाद यह मामला शांत हो सका। पुलिस में इसे लेकर किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

वाधवानी की रेकी कर कार को रोका जिन व्यापारियों ने किशोर वाधवानी की कार रोककर उनके साथ विवाद किया। वह सभी दिल्ली और उत्तरप्रदेश के व्यापारी बताए जा रहे हैं। 50 से अधिक व्यापारी तीन दिन से इंदौर में आकर किशोर वाधवानी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद सोमवार को व्यापारियों ने रेकी कर कार रोकी थी।

देखिए दो तस्वीरें

वाधवानी के गार्ड ने जब बंदूक निकाली तो व्यापारियों ने उसे भी पीटा।

व्यापारियों ने कार से निकलने के बाद वाधवानी को बीच सड़क पर पीटा।

व्यापारियों ने कार से निकलने के बाद वाधवानी को बीच सड़क पर पीटा।

कार से बाहर निकले तो जमकर पीटा पलसीकर चौराहे पर सोमवार दोपहर किशोर वाधवानी की कार को कुछ लोगों ने रोका। इसके बाद उनसे जमकर हुज्जत की। कुछ लोग उनपर कार से बाहर निकलने के लिए दबाव डाल रहे थे। वाधवानी का गार्ड उन्हें रोक रहा था। किशोर जब बाहर आए तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।

एएसआई और कॉन्स्टेबल वापस लौटे विवाद होता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना की। जूनी इंदौर थाने के एएसआई और एक कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे। लेकिन वह बातचीत कर वापस चले गए। इस मामले में किसी तरह की शिकायत की बात से पुलिस ने अभी इनकार किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments