Last Updated:
Ameesha Patel Marriage Proposal: अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि उन्हें अब भी उनसे आधी उम्र के मर्द शादी का प्रस्ताव देते हैं. एक्ट्रेस ने अब 50 की उम्र में भी कुंवारी रहने की वजह बताई.
नई दिल्ली: अमीषा पटेल 50 की उम्र में भी सिंगल हैं, लेकिन उन्हें हर तरह के प्रपोजल मिलते हैं. एक्ट्रेस से आधी उम्र के लोग उन्हें घुमाने ले जाना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने अपने उस अतीत के बारे में बताया, जब उनसे शादी के बाद घर पर रहने की उम्मीद की गई और एक्टिंग छोड़ने को कहा, लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता अपनाया. (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वे हाल में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर नजर आईं. उन्होंने बताया कि वह शादी के लिए ओपन हैं और ‘आधी उम्र के मर्द’ अब भी उन्हें डेट के लिए पूछते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं शादी के लिए तैयार हूं. मुझे किसी काबिल मर्द की तलाश है. वे कहती हैं कि जहां चाह, वहां राह. जो शख्स मुझे ढूंढेगा और मौके पर चौका मारेगा, वही मेरा पसंदीदा शख्स होगा.’ (फोटो साभार: IMDb)

अमीषा पटेल ने आगे कहा, ‘मुझे अब भी बहुत सारी संपन्न परिवारों से हर तरह के प्रपोजल मिलते हैं. मेरे से आधी उम्र के लोग मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं और मैं इसके लिए ओपन हूं क्योंकि एक आदमी को मानसिक रूप से परिपक्व होना चाहिए. मैंने बहुत से लोगों से मुलाकात की है जो मुझसे बड़े हैं लेकिन उनकी आईक्यू मक्खी के बराबर है.’ (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल ने शादी के प्रस्ताव ठुकराने की वजह बताई. दरअसल, लोग चाहते थे कि वे शादी के बाद अमीषा घर पर रहें, जो उन्हें स्वीकार नहीं था. ‘गदर’ एक्ट्रेस ने खुलासा किया, ‘जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे आपके करियर को फलने-फूलने देंगे. मैंने अपने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है और मैंने प्यार के लिए भी बहुत कुछ खोया है. मैंने दोनों चीजों को एक-दूसरे के लिए छोड़ दिया है और मुझे लगता है कि मैंने दोनों से सीखा है. (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल आगे बोलीं, ‘मेरा एक सीरियस रिश्ता था और यह फिल्मों में एंट्री से पहले था. वह साउथ बॉम्बे के एक बहुत बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट परिवार से था. वही बैकग्राउंड और एजुकेशन था और परिवार का सेटअप भी वही था. यह सभी पैरामीटर को टिक करता था, लेकिन जब मैंने फिल्मों में जाने का फैसला किया, तो मेरे पार्टनर ने इसे पसंद नहीं किय. मैंने अपने प्यार के बजाय करियर को चुना.’ (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल ने साल 2023 में सनी देओल के साथ ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 686 करोड़ रुपये की भारी कमाई की.(फोटो साभार: IMDb)

अमीषा पटेल 2024 की फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में भी नजर आईं. एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. (फोटो साभार: IMDb)

