Sunday, May 10, 2026
Homeविदेशअफगानिस्तान- 6.3 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत की खबर: 115...

अफगानिस्तान- 6.3 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत की खबर: 115 से ज्यादा घायल; पाकिस्तान तक झटके महसूस हुए


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान में रविवार रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। बीबीसी के मुताबिक इसमें करीब 20 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 115 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें नांगरहार और कुनार प्रांतों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) धरती से 160 किमी नीचे था। इसके झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद और एबटाबाद तक महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह रात 12:47 बजे दर्ज किया गया।

पहले झटके के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स आते रहे। इसमें 4.7, 4.3 औऱ 5.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

2023 में 4 हजार लोग मारे गए थे

इससे पहले अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर 2023 को विनाशकारी भूकंप आया था। तालिबान सरकार ने इस भूकंप में 4 हजार मौतों का दावा किया था, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने 1500 मौतों की पुष्टि की थी।

अफगानिस्तान में ताकतवर भूकंपों क इतिहास रहा है। भूकंप के लिहाज से हिंदूकुश पर्वतमाला एक्टिव माना जाता है, जहां हर साल भूकंप आते हैं।

अफगानिस्तान, भारत और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेट्स के बीच में स्थित है। ये फॉल्ट लाइन अफगानिस्तान के हेरात तक जाती है। प्लेट्स में हलचल होने पर भूकंप आता है।

भूकंप क्यों आता है?

हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments