Thursday, May 7, 2026
Homeबॉलीवुडअनुपम खेर की मूवी 'तन्वी द ग्रेट' का विदेशों में बजा डंका,...

अनुपम खेर की मूवी ‘तन्वी द ग्रेट’ का विदेशों में बजा डंका, ऑस्ट्रेलिया में मिला सबसे बड़ा फिल्म सम्मान


Last Updated:

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट स्क्रीनप्ले और शुभांगी दत्त को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है. अनुपम खेर ने फिल्म का निर्देशन किया और कहानी अपनी भांजी की जिंदगी से प्रेरित होकर लिखी. भारत में भी ‘तन्वी द ग्रेट’ को फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था.

ख़बरें फटाफट

अनुपम खेर ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया है.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में 4 दशकों से ज्यादा तक अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अनुपम खेर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं. अभिनेता के लिए ये साल सबसे बेहतरीन रहा है क्योंकि उनकी फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ को सिर्फ भारत में सम्मान और प्यार नहीं मिला है, बल्कि विदेशों में भी फिल्म को पसंद किया जा रहा है. अब अभिनेता की फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला है.

ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘तन्वी: द ग्रेट’ फिल्म को बेस्ट स्क्रीनप्ले फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है और उससे पहले इसी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को शुभांगी दत्त बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया. वैश्विक स्तर पर अपनी फिल्म को मिले इतने प्यार और सम्मान के लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है और अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है.

‘तन्वी: द ग्रेट’ को ऑस्ट्रेलिया में मिला सम्मान

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तन्वी: द ग्रेट’ की बड़ी जीत. हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हमने सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता. मेरे सह-लेखकों अभिषेक दीक्षित और अंकुर सुमन को उनके समर्पण और प्रतिभा के लिए हार्दिक बधाई और प्रिय शुभांगी दत्त को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के लिए एक बार फिर बधाई.

अनुपम खेर ने जाहिर की खुशी

उन्होंने आगे लिखा,‘पूरी टीम ने फिल्म के निर्माण में अपना दिल, मेहनत और आत्मा लगा दी है. ये फिल्म हम सब के लिए बहुत खास है.’ साल 1982 में ‘आगमन’ से फिल्म से डेब्यू करने वाले अनुपम खेर के लिए फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ बहुत खास है, क्योंकि इस फिल्म का डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है और फिल्म की कहानी भी दिल के बहुत करीब है. फिल्म की कहानी को अभिनेता ने अपनी भांजी की जिंदगी से लिया है, जो ऑटिज्म से पीड़ित है लेकिन बहुत प्रतिभाशाली हैं. वे बहुत अच्छा गाना गाती हैं और उनकी वीडियो को अभिनेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी करते हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

अनुपम खेर की मूवी ‘तन्वी द ग्रेट’ का विदेशों में बजा डंका, मिला सम्मान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments