Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअंतर वाहिनी प्रतियोगिता: पुलिस के 500 खिलाड़ी आज से दिखाएंगे दम...

अंतर वाहिनी प्रतियोगिता: पुलिस के 500 खिलाड़ी आज से दिखाएंगे दम – Bhopal News


मप्र पुलिस की अंतर वाहिनी व अंतर-जिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज से टीटी नगर स्टेडियम और लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। अगले चार दिन तक इस प्रतियोगिता में विशेष सशस्त्र बल दक्षिणी जोन की 9 इकाइयां के 500 खिलाड़ी अपने हुनर आजमाएंगे। 7वीं बटालिय

.

प्रतियोगिता में कुल 9 इकाइयों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इनमें 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा, 9वीं वाहिनी विसबल रीवा, 10वीं वाहिनी विसबल सागर, 23वीं वाहिनी विसवल भोपाल, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल, 35वीं वाहिनी विसबल मंडला, 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट के खिलाड़ी शामिल हैं। इनके बीच हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, सेपक टेकरा, जूडो, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, रनिंग और लॉन्ग-हाई व ट्रिपल जंप जैसे खेल होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments