Friday, May 15, 2026
HomeदेशBreaking News LIVE: 'लालू की जानकारी में रची गई साजिश', IRCTC घोटाले...

Breaking News LIVE: ‘लालू की जानकारी में रची गई साजिश’, IRCTC घोटाले में चलेगा केस


Today Breaking News: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में रेलवे टेंडर घोटाले (IRCTC केस) में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पेश होने पहुंच गए हैं. स्पेशल जज विशाल गोगने आरोप तय करने का फैसला सुनाएंगे. लालू, तेजस्वी के अलावा IRCTC के पूर्व जीएम वीके अस्थाना, आरके गोयल, सुजाता होटल्स के विजय कोचर और विनय कोचर भी पेश होंगे. पिछली सुनवाई में लालू परिवार ने सीबीआई के सबूतों को खारिज कर दिया था.

October 13, 2025 10:53 IST

Breaking News LIVE: लालू यादव ने आरोप मानने से किया इंकार, पर क्या बोले तेजस्वी और राबड़ी

Breaking News LIVE: कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने लालू यादव से पूछा क्या आप अपना अपराध मानते है? इस पर जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि नहीं. साथ ही राबड़ी और तेजस्वी यादव ने भी अपना अपराध मनाने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे. राबड़ी देवी तो केस को ही गलत बता दिया.

October 13, 2025 10:50 IST

Breaking News LIVE: लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव को कोर्ट ने माना दोषी

Breaking News LIVE: कोर्ट की कार्रवाई शुरू होते ही जज ने पूछा- कहां हैं लालू प्रसाद, फिर लालू यादव हाथ जोड़कर जज के सामने खड़े हुए. 120 B के तहत दोषी माना गया. कोर्ट ने जब आरोप तय करते हुए लालू से पूछा कि क्या आप सहमत हैं? लालू ने कहा- नहीं. ये मामला उस वक्त का है ,जब लालू प्रसाद यादव केंद्रीय मंत्री थे. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा तमाम सबूतों को पेश किया गया. होटल के टेंडर से जुड़े मामले में लालू यादव परिवार से राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य आरोपियों के द्वारा मैनेज किया गया.

इस मामले में आरोपियों का नाम-

  1. लालू यादव
  2. राबड़ी देवी
  3. तेजस्वी यादव
  4. विनोद कुमार
  5. सरला गुप्ता
  6. विजय और विनय कोचर बंधु

October 13, 2025 09:51 IST

Breaking News LIVE: लालू के खिलाफ IRCTC सहित दो अन्य महत्वपूर्ण मामले पर सुनवाई, 2 केस सीबीआई का 1 मामला ED का

Breaking News LIVE: सीबीआई की कोर्ट में IRCTC घोटाला यानी रेलवे टेंडर घोटाला मामले में सुबह 10 बजे राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है. इस मामले में कोर्ट में लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों को खुद यानी Physical तौर पर पेश का आदेश था. दूसरे मामले की अगर बात करें तो आज सोमवार को ही सीबीआई वाले कोर्ट में लैंड फ़ॉर जॉब में भी आर्डर होना है, यानी कि इनके खिलाफ चार्ज तय होना है. लेकिन, इस मामले में लालू या तेजस्वी को पेश होना जरूरी नहीं है.  इसके अलावा एक अन्य मामले राऊज एवेन्यू कोर्ट में ED की विशेष कोर्ट में अमित कत्याल से जुड़े मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव पर सुनवाई होनी है.

October 13, 2025 09:40 IST

Breaking News LIVE: लालू, राबड़ी, तेजस्वी यादव… रेलवे टेंडर घोटाले में आज सीबीआई कोर्ट में सुनवाई

Breaking News LIVE: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को रेलवे टेंडर घोटाले (IRCTC केस) में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों पर सुनवाई होनी है. स्पेशल जज विशाल गोगने आरोप तय करने का फैसला सुनाएंगे. लालू, तेजस्वी समेत IRCTC के पूर्व जीएम वीके अस्थाना, आरके गोयल, सुजाता होटल्स के विजय कोचर और विनय कोचर पेश होंगे. पिछली सुनवाई में लालू परिवार ने सीबीआई के सबूतों को खारिज किया था, जबकि सीबीआई ने 28 फरवरी को पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. यह केस रिश्वत और गलत तरीके से प्राप्त किए गए लाभ से जुड़ा है. बिहार विधानसभा चुनाव देखते हुए, ये मामला राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है

October 13, 2025 09:38 IST

Breaking News LIVE: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण मामले: करूर भगदड़ में मौत मामला, राहुल गांधी का मानहानि केस

Breaking News LIVE: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई करेगा. पहला मामला टीवीके और अन्य की याचिका करूर स्टांपेड में कई मौतें हुई पर है. यह मद्रास हाईकोर्ट के करूर स्टांपेड केस में SIT गठन के आदेश को चुनौती देती है. कोर्ट इस मामले पर आज फैसला सुना सकता है. दूसरा, राहुल गांधी की मानहानि याचिका पर सुनवाई होगी. यह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों से जुड़ी है. तीसरा, वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुनवाई होनी है. चौथे, मतदाता सूची में छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए SIT गठन की याचिका पर विचार होगा.

October 13, 2025 09:04 IST

Breaking News LIVE: कोल्डरिफ सिरप कांड: स्रेसन फार्मा मालिक एस. रंगनाथन के चेन्नई आवास पर ED के छापे

Breaking News LIVE: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत का कारण बने कोल्डरिफ सिरप कांड में स्रेसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक एस. रंगनाथन के चेन्नई स्थित आवास पर छापे मारे हैं. रविवार को ईडी की पांच सदस्यीय टीम ने कोडंबक्कम रेसिडेंस पर छापा मारा. छापेमारी में फोन, दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड जब्त किए गए. साथ ही, चेन्नई में दो ड्रग इंस्पेक्टर्स के घरों पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. मध्य प्रदेश पुलिस ने 9 अक्टूबर को रंगनाथन को गिरफ्तार किया था. सिरप में विषैला डाइएथिलीन ग्लाइकॉल मिला था. तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल ने 350 उल्लंघन पाए. रंगनाथन को चेन्नई कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिला. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स एक्ट के उल्लंघन की जांच कर रही है. इंस्पेक्टर्स सस्पेंड हो चुके हैं.

October 13, 2025 08:58 IST

Breaking News LIVE: ठाणे में कबूतर बचाने के चक्कर में फायर ब्रिगेड जवान की मौत

Breaking News LIVE: ठाणे में एक दुखद घटना में फायर ब्रिगेड के जवान की मौत हो गई. वह एक कबूतर को बचाने की कोशिश कर रहा था. शनिवार को कबूतर हाई वोल्टेज केबल में फंस गया था. ठाणे फायर ब्रिगेड के दो जवान सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़े, जिस दौरान दोनों को बिजली का जोरदार झटका लगा. दोनों झुलस गए. दुर्भाग्यवश, एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी. पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मृत जवान के परिवार को सहायता का वादा किया गया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments