Saturday, May 16, 2026
HomeफूडHyderabad News: मिठास का डबल डोज! क्या आपने चखा है खोवा गुलाब...

Hyderabad News: मिठास का डबल डोज! क्या आपने चखा है खोवा गुलाब जामुन गोला?


Last Updated:

Hyderabad Khova Gulab Jamun Gola: गर्मियों के मौसम में लोग ठंडे और स्वादिष्ट डेजर्ट की तलाश में रहते हैं, और ऐसे में हैदराबाद का खोवा गुलाब जामुन गोला तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है. यह खास मिठाई पारंपरिक गुलाब जामुन और ठंडे गोले का अनोखा मिश्रण है, जो स्वाद के साथ ठंडक का भी एहसास कराता है. खोवे की मिठास, गुलाब जामुन का फ्लेवर और बर्फ की ठंडक इसे गर्मियों का परफेक्ट डेजर्ट बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी यह फूड आइटम काफी वायरल हो रहा है और फूड लवर्स इसे चखने के लिए खासतौर पर हैदराबाद पहुंच रहे हैं. स्थानीय दुकानों पर इसकी जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: अपनी ऐतिहासिक इमारतों और अनूठे जायकों के लिए मशहूर हैदराबाद एक बार फिर अपने नए स्ट्रीट फूड की वजह से चर्चा में है. चारमीनार की गलियों से लेकर हाई-टेक सिटी के आधुनिक कैफे तक, यहाँ के खान-पान में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है. इस बार सोशल मीडिया पर खोवा गुलाब जामुन गोला ने धूम मचा रखी है जो पारंपरिक बर्फ के गोले को एक शाही और प्रीमियम अंदाज में पेश कर रहा है.

बर्फ का गोला जो भारत की तपती गर्मियों का एक अभिन्न हिस्सा रहा है जिसे लोग अक्सर काला खट्टा या खस जैसे शरबत के साथ पसंद करते हैं. लेकिन हैदराबाद के इस नए वर्जन ने गोले की परिभाषा ही बदल दी है. इसमें बर्फ के चूरे के साथ केवल सिरप ही नहीं बल्कि ताज़ा खोवा (मावा) और नरम गुलाब जामुन का मिश्रण होता है. शौकीन खाने के द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिश की लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गई है.

नए फ्यूजन की मांग सबसे ज्यादा
इस गोले को तैयार करने की प्रक्रिया किसी कला से कम नहीं है. सबसे पहले मशीन से बर्फ को बारीक घिसा जाता है फिर उसमें मलाईदार खोवा मिलाया जाता है जो इसे एक अलग टेक्सचर और रिचनेस देता है. इसके ऊपर मीठी चाशनी में डूबे हुए गुलाब जामुन के टुकड़े रखे जाते हैं. स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें कंडेंस्ड मिल्क, मेवे और खास फ्लेवर्ड सिरप डाले जाते हैं. मल्लेपल्ली और नामपल्ली जैसे इलाकों में मौजूद पुराने बर्फ के गोलों के ठेलों पर अब इस नए फ्यूजन की मांग सबसे ज्यादा है.

परिवारों की लंबी कतारें
हैदराबाद के लोग जो पहले से ही ईरानी चाय और मटन लुकमी जैसे पकवानों के मुरीद हैं अब इस मीठे एक्सपेरिमेंट को खूब सराह रहे हैं. स्थानीय पर्यटकों के लिए यह गोला अब एक मस्ट-ईटिंग लिस्ट का हिस्सा बन गया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण शाम होते ही इन स्टॉल्स पर युवाओं और परिवारों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं.

हैदराबाद को भारत की फूड कैपिटल में से एक बनाता
यदि आप भी शहर की सैर पर निकल रहे हैं और कुछ ऐसा चखना चाहते हैं जो ठंडा होने के साथ-साथ रूह को तृप्त कर दे तो हैदराबाद का यह खोवा गुलाब जामुन गोला आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा. स्ट्रीट फूड के प्रति यह जुनून ही हैदराबाद को भारत की फूड कैपिटल में से एक बनाता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments