Thursday, May 14, 2026
Homeदेशकल चूड़ा पहनना था, आज कफन… मंडप पहुंचने से पहले ही दुल्हन...

कल चूड़ा पहनना था, आज कफन… मंडप पहुंचने से पहले ही दुल्हन की दर्दनाक मौत


Last Updated:

Heart Attack in Wedding: चिकमंगलूर की 32 वर्षीय श्रुति की शादी से एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं, वहां मातम छा गया.

ख़बरें फटाफट

प्रतीकात्मक तस्वीर

चिकमंगलूर से आई ये खबर किसी भी दिल को हिला देगी. एक ऐसी लड़की, जिसके घर में कल शादी की शहनाइयां बजनी थीं, आज उसी घर में सन्नाटा पसरा है. फूलों से सजा मंडप अब मातम में बदल गया है.

घटना चिकमंगलूर ज़िले के अज्जमपुरा तालुका के सोलापुर गाँव की है. 32 साल की श्रुति की कल शादी तय थी, दूल्हा था तारिकेरे कस्बे का दिलीप. दोनों परिवारों के बीच रिश्ते अच्छे थे, शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. रिश्तेदार आ चुके थे, मिठाइयां बंट चुकी थीं, बस अब दुल्हन को सिंगार कर मंडप तक पहुंचना था. लेकिन किसे पता था कि सुबह की शुरुआत ऐसी होगी, जो ज़िंदगीभर याद रह जाएगी.

शादी से एक दिन पहले ही श्रुति को अचानक दिल का दौरा पड़ा. परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके. जिस घर में कल मंगलगीत गूंजने थे, वहां अब चीखें सुनाई दे रही हैं. माता-पिता की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे, रिश्तेदारों के चेहरे पर अविश्वास है- कोई मान नहीं पा रहा कि श्रुति अब नहीं रही.

श्रुति और दिलीप की शादी अन्नपूर्णेश्वरी कल्याण मंडप में होने वाली थी. कपड़े, सजावट, खाना सब तय था. अब वही घर, जो सजने वाला था, अब चिताओं की तैयारी में लगा है. शादी की जगह अंतिम संस्कार की तैयारियाँ हो रही हैं. पूरा सोलापुर गाँव सदमे में है. लोग कहते हैं, “कल तक जो दुल्हन बनने वाली थी, आज उसकी अर्थी उठी.” यह हादसा सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे गाँव की खुशी छीन ले गया.

homenation

कल चूड़ा पहनना था, आज कफन… मंडप पहुंचने से पहले ही दुल्हन की दर्दनाक मौत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments