Friday, May 15, 2026
HomeदेशUP News : 13 अक्‍टूबर से होगी खत्‍म EV पर मिलने वाली...

UP News : 13 अक्‍टूबर से होगी खत्‍म EV पर मिलने वाली सब्सिडी… लेकिन इन गाड़ियों पर मिलेगी छूट


Last Updated:

Subsidy On EV Vehicles In UP : यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी 13 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी. 14 अक्टूबर से केवल उत्तर प्रदेश में निर्मित और पंजीकृत ईवी पर ही सब्सिडी मिलेगी. नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन पर यूपी में 2025 से 2027 तक सब्सिडी मिलेगी.

यूपी में EV गाड़ियों पर सब्सिडी

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी योजना शुरू की थी. इसका उद्देश्य राज्य में ईवी उपयोग बढ़ाना और मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करना था. हालांकि यूपी सरकार ने अब ईवी नीति में बदलाव किया है. मिली जानकारी के अनुसार अब 14 अक्टूबर से सब्सिडी केवल ‘मेड इन यूपी’ ईवी पर ही मिलेगी. आपको बता दें कि यूपी के कई शहरों में ईवी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के साथ ही नई यूनिट्स भी लग रही है. नई नीति के तहत यूपी में 2025 से 2027 तक सब्सिडी मिलेगी.

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति में बदलाव के बाद काफी लोग वाहन बुकिंग को लेकर भ्रमित हैं. इलेक्ट्रानिक वाहन निर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के तहत पात्र खरीदारों को पंजीयन शुल्क और कर में 100% छूट दी जा रही है. सब्सिडी का लाभ पाने के लिए ईवी पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है.परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सभी एआरटीओ को यह सुनिश्चित करना है कि 13 अक्टूबर तक सभी पात्र ईवी वाहनों का पंजीकरण पूर्ण हो जाए. एआरटीओ ने डीलर्स को भी कहा है कि उनके प्रतिष्ठानों से बिक्री किए गए ईवी का पंजीकरण अनुमोदित करवा लें. निर्धारित तिथि के बाद अनुमोदन होने पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

14 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार  सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पर मिलने वाली सब्सिडी 13 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी. इसके बाद 14 अक्टूबर से सिर्फ यूपी में बनने और रजिस्टर्ड होने वाली ईवी पर ही सब्सिडी मिलेगी. गौरतलब है कि यूपी के कई शहरों में ईवी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के साथ ही नई यूनिट्स भी लग रही है. नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन पर यूपी में 2025 से 2027 तक सब्सिडी मिलेगी. अगर बात करें तो टू व्हीलर्स में पांच हजार से लेकर कार में अधिकतम एक लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है. अगर गाजियाबाद जनपद के ईवी वाहनों के डाटा की बात करें तो 1200 वाहनों की 11 करोड़ की राशि लंबित भी है टैक्स में काफी लाभ मिलता है.

बाहरी राज्यों के गाड़ियों पर भ्रम की स्थिति
गाजियाबाद में ईवी और हाइब्रिड वाहन डीलर टीम मैनेजर सुमित सिसोदिया ने बताया कि यूपी सरकार की ओर से मिली नई सूचना के अनुसार 12 अक्टूबर रात 12 बजे से बाहरी राज्यों में निर्मित ईवी वाहनों पर मिलने वाली टैक्स छूट बंद कर दी गई है. अब आगे यह नीति बढ़ेगी या नहीं, यह देखा जाना है. सिसोदिया ने कहा कि यूपी के कई शहरों में ईवी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स शुरू हो चुकी हैं और लोग जल्द से जल्द सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं. इसी कारण डीलरशिप ने 80 वाहनों की डिलीवरी अगले दिन तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है.

authorimg

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

13 अक्‍टूबर से होगी खत्‍म EV पर मिलने वाली सब्सिडी… इन गाड़ियों पर मिलेगी छूट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments