Sunday, May 10, 2026
Homeएजुकेशनकल किस टाइम जारी होगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा परिणाम, जानें...

कल किस टाइम जारी होगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा परिणाम, जानें यहां


Image Source : PEXELS
प्रतीकात्मक फोटो

ICSI CS June Result 2025: अगर आपने आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून परीक्षा में भाग लिया था तो ये खबर आपके लिए ही है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) कल यानी 25 अगस्त को सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जातकर अपने परिणाम को देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया गया है। अब सवाल है कि परिणाम किस समय जारी किया जाएगा? तो आइए इस खबर के जरिए इस सवाल को जवाब को जानते हैं। 

किस समय जारी होगा परिणाम?

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान(ICSI) द्वारा प्रोफेशनल कोर्स का परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं, एग्जीक्यूटिव कोर्स का परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। जानकारी दे दें कि परिणाम घोषित होने पर, प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांग गई डिटेल्स को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं का अगला सेशन 22 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। दिसंबर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments