प्रयागराज में बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ममफोर्डगंज इलाके में त्रिपाठी चौराहे के पास सेना के एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ।
.
लाल रंग की स्कूटी पर सवार थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला लाल रंग की स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान वह आर्मी ट्रक की चपेट में वह आ गई। ट्रक की टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर पड़ी। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहचान का प्रयास किया जा रहा स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सेना के ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

