Friday, May 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसीएम ने ​कहा-: मप्र में 100 करोड़ निवेश करने पर मिलेगी...

सीएम ने ​कहा-: मप्र में 100 करोड़ निवेश करने पर मिलेगी 30 करोड़ सब्सिडी – Bhopal News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मप्र में यदि कोई उद्योग 100 करोड़ का निवेश करता है तो 30 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। कोई हॉस्पिटल खोले या होटल शुरू करे, सभी को यह सब्सिडी सरकार देगी। सीहोर के बडियाखेड़ी में 2000 करोड़ रुपए के निवेश से नए उद्यो

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीहोर में जल्द ही एक लाख मैट्रिक टन सब्जियों की खरीद की व्यवस्था शुरू होगी। इससे जिले के दो लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। जिले को पार्वती, काली सिंध, चंबल परियोजना का लाभ भी मिलेगा। आगामी वर्षों में सीहोर, भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का हिस्सा होगा।

सीहोर में लगातार निवेश प्रस्ताव सीहोर के बड़ियाखेड़ी फेज II में 22 और झिलेला औद्योगिक क्षेत्र में 2 प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों से 1776 करोड़ निवेश आएगा। कुल 2 हजार नौकरियां मिलेंगी। बड़ियाखेड़ी को मल्टी सेक्टर हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

800 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा डॉ. यादव ने 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन्स लिमिटेड एशिया की सबसे बड़ी सिंगल लोकेशन ट्रांसफॉर्मर यूनिट स्थापित करेगी। 18.26 हेक्टेयर भूमि पर 888 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 400 नौकरियां मिलेंगी। बारमाल्ट माल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी माल्टिंग निर्माता कंपनी, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इको कंक्रीट क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड 170 करोड़ रुपये, वन्या वेदा ग्रीन्स खाद्य प्र-संस्करण में 115 करोड़, श्री अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज 6 करोड़ रुपये और श्रीकृष्णा इंडस्ट्रीज 3 करोड़ का निवेश करेगी। कार्यक्रम में 6 इकाइयों को 19.73 एकड़ जमीन के आवंटन पत्र जारी हुए। इनसे 183 करोड़ निवेश मिलेगा और 400 नौकरियां पैदा होंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments