Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहीद राजेंद्र यादव के 26वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम: पुलिस...

शहीद राजेंद्र यादव के 26वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम: पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; विधायक बोले- सैनिकों की बहादुरी से देश सुरक्षित – Khargone News


लांस नायक राजेंद्र यादव के 26वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

खरगोन जिले के गांव घुघरियाखेड़ी में लांस नायक राजेंद्र यादव के 26वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे प्रशासन और शहीद के परिजनों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा-

.

राजेंद्र यादव निमाड़ का गौरव हैं। सीमा पर तैनात सैनिकों की बहादुरी से देश सुरक्षित है। राजेंद्र यादव जैसे वीरों ने बलिदान देकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

QuoteImage

शहीद स्मारक पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीद की पत्नी प्रतिभा यादव और बेटी मेघा यादव ने भी श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने मातमी धुन के साथ शहीद को सम्मान दिया।

शहीद राजेंद्र यादव की पत्नी प्रतिभा यादव और उनकी बेटी मेघा यादव श्रद्धांजलि देते हुए।

शहीद राजेंद्र यादव की पत्नी प्रतिभा यादव और उनकी बेटी मेघा यादव श्रद्धांजलि देते हुए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, एसडीएम बीएस कलेश और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद के स्मारक पर पुष्पमाला और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments