Last Updated:
Heroines who have Romanced Father-Son Duos: बॉलीवुड की एक हीरोइन ऐसी हैं जिन्होंने बाप बेटे की जोड़ी के साथ इश्क लड़ाया है, जी हां, पर्दे पर. दोनों के साथ ही उनकी जोड़ी हिट रही है. पिता से वह 21 साल छोटी तो उनके बेटे से 1 साल बड़ी थी. चलिए इस अजीबोगरीब पेयर के बारे में बताते हैं.
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां हैं जो दर्शकों को अटपटी लग सकती हैं. दरअसल एक ऐसी ही हीरोइन हैं जिन्होंने बाप बेटे दोनों के साथ काम किया और दोनों के साथ ही उनकी जोड़ी हिट हुई. ये बाप बेटे की जोड़ी बॉलीवुड में नंबर वन कहलाती है. तो चलिए इस किस्से से रूबरू करवाते हैं. (फोटो: IMDb)

हम बात कर रहे हैं डिंपल कपाड़िया की. वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई सुपरस्टार के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. इतना ही नहीं, जब सालों के बाद कमबैक किया तो सुपरहिट रहा. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया. (फोटो: IMDb)

ऐसे ही उन्होने एक बाप बेटे की जोड़ी के साथ काम भी किया. ये बाप बेटे की जोड़ी है धर्मेंद्र और सनी देओल. जो अपने अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं. दोनों अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं. (फोटो: IMDb)

डिंपल कपाड़िया ने 16 की उम्र में ही एक्टिंग डेब्यू कर लिया था. उन्होंने राज कपूर और ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी से इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर पहली ही फिल्म से वह सुपरस्टार बन गईं. (फोटो: IMDb)

हालांकि 17 की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने शादी का फैसला भी ले लिया. उन्होंने देश के पहले सुपरस्टार कहलाए जाने वाले राजेश खन्ना के साथ ब्याह रचाया. शादी के बाद वह धीरे धीरे घर परिवार और बच्चों में बिजी हो गईं और इंडस्ट्री में काम करना कम कर दिया. (फोटो: IMDb)

मगर डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से अलग होने के बाद सक्सेसफुल कमबैक भी किया. उन्होंने सागर से कमबैक किया जिसमें वह स्विमसूट में नजर आई थीं. आगे चलकर उन्होंने रुदाली जैसी फिल्में की और नेशनल अवॉर्ड जीता. (फोटो: IMDb)

फिर आगे चलकर डिंपल कपाड़िया ने धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के साथ भी रोमांस किया. दोनों नरसिम्हा, आग का गोला और अर्जुन जैसी फिल्मों में नजर आए. जबकि सनी देओल से डिंपल कपाड़िया उम्र में एक साल बड़ी हैं. (फोटो: IMDb)

एक वक्त तो ये भी था कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का नाम भी जुड़ने लगा था. डिंपल और सनी का एक विदेश से वीडियो भी वायल हुआ था जिसमें दोनों हाथ पकड़े नजर आ रहे थे. लेकिन दोनों ने कभी भी इन अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया. (फोटो: IMDb)

