Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशब्रेकर पर बोलेरा स्लो, पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: सीधी...

ब्रेकर पर बोलेरा स्लो, पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: सीधी में एक गाड़ी का ड्राइवर घायल; हादसे का CCTV आया सामने – Sidhi News




सीधी जिले के अमिलिया गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ा मन वीर मंदिर के सामने एक स्कॉर्पियो और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट हो रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर आगे चल रही बोलेरो गाड़ी मंदिर के पास बने स्पीड ब्रेकर (जंप) पर अचानक धीमी हुई और ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से काफी रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सीधे बोलेरो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती इस एक्सीडेंट में बोलेरा चालक राहुल दुबे नाम का एक शख्स घायल हुआ है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि गाड़ियों की रफ्तार कितनी तेज थी और भिड़ंत कितनी खतरनाक थी। वहीं टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। लोगों में नाराजगी हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर बने जंप, गाड़ियों की ओवरस्पीड और अचानक ब्रेक मारना आए दिन होने वाले इन हादसों की बड़ी वजह है। लोगों ने मांग की है कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए और गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाए। पुलिस का कहना अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। शुरुआती तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला लग रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments