Last Updated:
दीपिका पादुकोण इन दिनों दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह से चर्चा में हैं. दोनों हाल में अपने नए घर को देखने के लिए पहुंचे. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दीपिका का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है. दोनों ने नए घर की बालकनी में काफी समय बिताया.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः एक्स @jviciouslady)
मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को सोमवार को मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में उनके नए घर पर देखा गया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कई फैन से से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में रणवीर-दीपिका को अपने घर के काम की प्रोग्रेस देखने और बालकनी में समय बिताते हुए देखा गया. उनके घर में कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर का काम चल रहा था. इस विजिट ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन ज्यादातर फैंस दीपिका के बेबी बंप पर फोकस कर रहे थे, जो इन वायरल तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था.
तस्वीरों में दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है. उन्होंने सफेद ढीला को-ऑर्ड सेट पहना था, वहीं रणवीर ने कैजुअल रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहनी थी. कई तस्वीरों में कपल को मुस्कुराते हुए, घर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते और घर में चल रहे काम की डिटेल्स डिस्कस करते हुए देखा गया.

