Friday, May 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज में 14-15 जून को बस सेवाएं सीमित: पुलिस भर्ती कार्यक्रम...

प्रयागराज में 14-15 जून को बस सेवाएं सीमित: पुलिस भर्ती कार्यक्रम के लिए लखनऊ जाएंगी 63 बसें, यात्री करें वैकल्पिक व्यवस्था – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सरकार की ओर से लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रयागराज परिक्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने 63 बसें लखनऊ भेजने का निर्णय लिया है। यह सभी बसें 14 जून को रवाना होंगी और 15 जून को वापस लौटेंगी।

इन दो दिनों में प्रयागराज शहर और आस-पास के यात्रियों को रोडवेज बसों की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है। सिविल लाइंस, जीरो रोड, प्रतापगढ़, मीरजापुर, लालगंज, बादशाहपुर, मंझनपुर और लीडर रोड जैसे प्रमुख डिपो की बसें इस ड्यूटी में लगाई गई हैं।

इस अस्थायी कमी से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने कुछ उपाय भी किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे और बस अड्डों पर निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तत्काल वैकल्पिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

परिवहन विभाग ने तीन समन्वय केंद्र भी बनाए हैं जो बसों की निगरानी और यात्री सुविधा पर नजर रखेंगे। आम यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें या वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा करें।

सरकारी जिम्मेदारी के चलते आम लोगों की यात्रा पर असर तो पड़ेगा, लेकिन प्रशासन कोशिश कर रहा है कि असुविधा न्यूनतम हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments