Last Updated:
आमतौर पर खाली चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी फुल चल रही हैं. कई में वेटिंग तक पहुंचा चुका है. इसी बहाने भारतीय रेलवे की बल्ले-बल्ले हो गयी है. रेलवे ने स्पेशल वंदेभारत की चलाई हैं.
नई दिल्ली. दिवाली-छठ में घर जाने वालों की वजह से ट्रेनों में इतनी भीड़ बढ़ गयी है, कि आमतौर पर खाली चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी फुल चल रही हैं. कई में वेटिंग तक पहुंचा चुका है. इसी बहाने भारतीय रेलवे की बल्ले-बल्ले हो गयी है. मौजूदा समय 150 वंदेभारत एक्सप्रेस सर्विस चल रही हैं. वहीं रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए 12000 से अधिक ट्रेन सर्विस शुरू की है.
इन वंदेभारत में हमेशा रहती है भीड़
दिल्ली वाराणसी, दिल्ली कटरा, तिरुवनंतपुरम कासरगोड, दिल्ली भोपाल समेत कई वंदेभारत एक्सप्रेस ऐसी हैं, जिनमें ज्यादातर समय भीड़ रहती है. आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से ऊपर रहता है. इस समय इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है.
पटना के लिए स्पेशल वंदेभारत
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और पटना के बीच दो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो 17 नवंबर तक चलेंगी, जिससे लाखों लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे. गाड़ी संख्या 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली स्पेशल वंदेभारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली से सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8:35 बजे चलेगी और पटना से मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 16 फेरे लगाएगी और इसमें 16 वंदे भारत डिब्बे होंगे.

