Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहारजिला परिषद ने दुकानों का किराया 10 गुना बढ़ाया: नवलपुर बाजार...

जिला परिषद ने दुकानों का किराया 10 गुना बढ़ाया: नवलपुर बाजार के दुकानदारों ने किया विरोध, बोले- ’99 साल का लीज अभी भी वैध’ – Bettiah (West Champaran) News



पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय आक्रोश फूट पड़ा जब जिला परिषद की भूमि पर बनी 101 दुकानों का किराया दस गुना बढ़ा दिया गया। इसको लेकर दुकानदारों ने जिला परिषद विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कि

.

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बेतिया के DDC, जिला पदाधिकारी और जिला परिषद सदस्यों को आवेदन सौंपते हुए किराया में दोबारा संशोधन करने की मांग की। उन्होंने बताया कि 2012 में जिला परिषद की जमीन पर 99 साल के लिए लीज लेकर उन्होंने अपनी दुकानें बनाई और अब तक उसी आधार पर किराया अदा करते आ रहे हैं।

99 साल का हुआ था लीज

दुकानदारों का कहना है कि पहले 34,000 रुपए में 99 साल का लीज हुआ था और मासिक किराया 250 रुपए तय था, जिसमें हर 3 साल पर 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान था। लेकिन अब नए DDC द्वारा न केवल पुराने लीज को अवैध करार दिया गया है, बल्कि नए सिरे से लीज प्रक्रिया शुरू कर किराया को 300 रुपए प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया है। इससे किराया दस गुना से अधिक बढ़ गया है, जो गरीब दुकानदारों के लिए भारी बोझ बन चुका है।

जिला पदाधिकारी को सौंपा गया आवेदन

इस संबंध में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-12 की सदस्य सुनीता देवी ने बताया कि किराया बढ़ने के मसले को लेकर जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है। उन्होंने भी माना कि नया किराया दर गरीब तबके के लोगों के लिए अत्यधिक है, जिसे देना मुश्किल होगा। अब प्रशासन से इस पर उचित निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदर्शन में शिवपूजन गुप्ता, कृष्णा साह, नसरुद्दीन मियां, कमलेश प्रसाद, पवन शर्मा, प्रवेश चौधरी, दिनानाथ चौधरी, शंभू चौधरी, बिरेंद्र ठाकुर, रामानंद ठाकुर, लाल बाबू यादव समेत दर्जनों दुकानदार शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments