Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा RJD में शामिल: 2010...

जहानाबाद घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा RJD में शामिल: 2010 से 2015 तक JDU से रह चुके MLA, पिता 8 बार रहे विधायक – Jehanabad News



जहानाबाद के पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने JDU छोड़कर RJD का दामन थाम लिया है। उनके घोसी विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार बनने की संभावना है। राहुल शर्मा, मगध क्षेत्र के कद्दावर भूमिहार नेता और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे हैं। यह कदम बिहार में

.

राहुल शर्मा का परिवार राजनीति में गहरा जुड़ाव रखता है। उनके पिता जगदीश शर्मा 1977 से 2009 तक लगातार घोसी से 8 बार विधायक रहे। 2009 में JDU से सांसद बनने के बाद, घोसी उपचुनाव में उनकी पत्नी शांति शर्मा विधायक चुनी गई थीं। राहुल शर्मा स्वयं 2010 से 2015 तक घोसी से JDU के विधायक रह चुके हैं।

लालू यादव के छात्र जीवन के मित्र भी रहे जगदीश शर्मा

जगदीश शर्मा को जमीनी और जनाधार वाले नेता के रूप में जाना जाता है। वे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छात्र जीवन के मित्र भी रहे हैं, और उनकी दोस्ती की राजनीतिक गलियारों में अक्सर चर्चा होती रही है। राहुल शर्मा का RJD में शामिल होना तेजस्वी यादव का मगध क्षेत्र में भूमिहार वोटों को आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments