Friday, May 8, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में साइबर क्रिमिनल्स ने किया 13.50 लाख का फ्रॉड: वॉट्सऐप...

जयपुर में साइबर क्रिमिनल्स ने किया 13.50 लाख का फ्रॉड: वॉट्सऐप लिंक से IPO में इंवेस्ट का झांसा, अकाउंट फ्रीज कर क्रिमिनल केस की धमकी – Jaipur News



जयपुर में साइबर क्रिमिनल्स के 13.50 लाख रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। वॉट्सऐप पर लिंक भेजकर IPO में इंवेस्ट का झांसा दिया गया। प्रॉफिट सहित रकम निकालने के लिए 20 लाख रुपए नहीं जमा करने पर अकाउंट फ्रीज कर क्रिमिनल केस की धमकी दी गई। श्याम

.

पुलिस ने बताया- निर्माण नगर के पदमावती कॉलोनी में रहने वाली पुनीत कुमार के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। 23 मार्च को उनके मोबाइल वॉट्सऐप पर एक लिंक आया। लिंक खोलने के बाद देखा तो IPO में इंवेस्ट के लिए जानकारी दी गई थी। एक-दो महीने जांच पड़ताल के बाद सारे डॉक्यूमेंट सही लगे। 8 मई से IPO में इंवेस्ट करना शुरू किया।

27 मई तक कुल 13.50 लाख रुपए इंवेस्ट किए। इसके बाद IPO अलॉट होने का मैसेज आया। मैसेज में बताया गया- इंवेस्ट रकम और प्रॉफिट निकालने के लिए 30 मई दोपहर 12 बजे तक 20 लाख रुपए जमा कराने होंगे। नहीं तो आपकी इंवेस्ट रकम को फ्रीज कर दिया जाएगा। आप पर क्रिमिनल केस दर्ज होगा। परिचित-दोस्तों से सुझाव लेने पर साइबर फ्रॉड होने का पता चला। श्याम नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments