Friday, May 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशघाटमपुर में दो घरों से चोरी: छत से घुसे चोर, 33...

घाटमपुर में दो घरों से चोरी: छत से घुसे चोर, 33 हजार नकद और जेवरात ले गए; पुलिस जांच में जुटी – Kanpur News


कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घाटमपुर के कुंवरपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पहली चोरी दिलीप कुमार तिवारी के घर में हुई। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली सरिता देवी के घर में चोरी की। यहां से दो सोने की अंगूठी, सोने की माला, चार जोड़ी चांदी की चडियां और 3 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

दिलीप कुमार ने बताया कि घटना देर रात की है। वह परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। दोनों परिवारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नंदना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों ने थाने में शिकायत पत्र सौंप दिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments